यूपी रेरा ने 13 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, ₹1300 करोड़ के निवेश से बनेंगी 1976 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयाँ

उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने लखनऊ सहित 8 जिलों में 13 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। करीब ₹1300 करोड़ के निवेश से 1976 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण होगा, जिससे प्रदेश में नियोजित शहरी विकास और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।