उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने अपनी 200वीं प्राधिकरण बैठक में प्रदेश की 13 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं में लगभग ₹1300.38 करोड़ का निवेश होगा और 1976 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजनाएं लखनऊ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद और वाराणसी सहित आठ जिलों में विकसित होंगी।

ChatGPT Image Jul 14, 2026, 03_30_10 PM
 

बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त प्रस्तावों की नियामकीय मानकों के आधार पर समीक्षा की गई, जिसके बाद आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित उपयोग की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि यह 200वीं बैठक प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र के निरंतर विकास और पारदर्शिता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि रेरा समयबद्ध अनुमोदन, सख्त निगरानी और घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए संतुलित शहरी विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जिलावार आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद में सबसे अधिक निवेश हुआ है, जहां ₹767.58 करोड़ की लागत से दो परियोजनाओं में 1137 आवासीय इकाइयों का निर्माण होगा। लखनऊ में सबसे अधिक पांच परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनमें दो आवासीय, दो व्यावसायिक और एक मिश्रित परियोजना शामिल है। इन पर ₹66.55 करोड़ का निवेश होगा और 404 इकाइयों का विकास किया जाएगा।

इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर में एक व्यावसायिक परियोजना, मथुरा, सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद में आवासीय परियोजनाएं तथा वाराणसी में एक व्यावसायिक परियोजना को स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं के निर्माण से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और परिवहन, इंजीनियरिंग तथा निर्माण सामग्री से जुड़े उद्योगों को भी लाभ मिलेगा। 


 




Share this post:

Related posts:
Barabanki: The Next Growth Hub of Uttar Pradesh | SCR to Transform the Future

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath has announced that Barabanki is being developed as part of the State Capital Region (SCR). Strategically located between Lucknow and Ayodhya, Barabanki is expected to witness significant growth in infrastructure, connectivity, employment, and real...

Vigyan Path & Lucknow SCR: The ₹10,000 Crore Mega Development Transforming Lucknow's Real Estate Future

The development of the Lucknow State Capital Region (SCR) and the proposed 250-km, six-lane Vigyan Path corridor is set to redefine the growth landscape of Lucknow and its surrounding districts. This mega infrastructure project is driving land value appreciation, attracting...